Dip Diet Plan दीप डाइट क्या है इसके क्या फायदे हैं


 Dip Diet Plan - दीप डाइट क्या है इसके क्या फायदे हैं

 DIP Diet Plan -   DIP डाइट डॉ बिस्वरूप जी द्वारा तैयार की गयी एक ऐसी diet है जिससे जुकाम- बुख़ार से लेकर कैंसर जैसी बड़ी बिमारियों को ठीक किया जा सकता है वो भी बिना किसी दवाई के।


DIP डाईट यानी पूरी तरह से Natural Diet, जिसमें सैचुरेटेड फैट और तेल-मसाले वाले खाने की मात्रा बिल्कुल न के बराबर होती है। यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि इस डाइट को सिर्फ वही लोग लें, जो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या किसी बीमारी से परेशान हैं बल्कि DIP Diet Plan को हर कोई फ़ॉलो कर सकता है।


सुबह के नाश्ते का नाम आते है हमारे दिमाग में चाय पराठा, आमलेट, पास्ता ऐसी बहुत सी चीजे याद आने लगती है। लेकिन DIP Diet का Morning Breakfast थोड़ा हट के है साथ ही बहुत रसीला और मजेदार भी है जिसको खाने के बाद आपकी बॉडी आपसे खुद बोलगी। आज तो………………………….मजा आ गया।


इसमें आपको कोई 3 से 4 तरह के मौसमी फल लेने है और उनको सुबह के नाश्ते में खाना है जैसे की-

1 :- आम

2:- अंगूर

3 :-केला

4 :- सेब

5 :- अनार

6 :- पपीता

7 :- अमरुद

8 :- तरबूज

कोई भी अपनी पसंद के फल जो आपको आसानी से मिल जाए, उनको आप ले सकते है।

आप अपने वजन को पहले 10 से गुणा कीजिये फिर जो नंबर आये। कम से कम उतने ग्राम फल आपको खाने है। उदाहरण के लिए-

यदि आपका वजन 50 किलो है तो 50 को 10 से गुणा किया तो हो गए 500

अब 500 के आगे बस ग्राम लगा देना अर्थात 50 किलो के व्यक्ति को कम से कम 500 ग्राम फल खाने हैं।

DIP Diet Lunch साधारण लंच की तरह नही होता है। क्योंकि इसमें आपको 2 थाली मिलती है। इसमें आपको 3 से 4 तरह की सब्जी खानी होती है। अब सवाल आता है कि कितनी मात्रा में खाए

सबसे पहले आप अपने वजन को 5 से गुणा कीजिये और फिर जो नंबर आये उसके आगे ग्राम लगा दीजिये। बस इतने ग्राम सब्जी आपको पहली थाली में लेनी है। उदाहरण के लिए-

यदि आपका वजन 50 किलो है तो 5 से गुणा करने के बाद हुआ 250 अर्थात 250 ग्राम कच्ची सब्जी (सलाद) लेनी हैं।

1 :- खीरा, ककड़ी

2 :- गाजर

3 :- चुकुन्दर

4 :- शलजम

5 :- मूली

6 :- टमाटर

7 :- पत्ता गोभी

8 :- फूलगोभी

9 :- हरी मटर

कोई भी कच्ची सब्जी जो आपको पसंद हो वो आप सलाद में ले सकते है। पहली थाली के बाद अब दूसरी थाली की तरफ बढ़ते हैं।


इस थाली में आप वो सब ले सकते हैं जो आप रोजाना दोपहर के खाने में लेते है। जैसे रोटी, चावल, सब्जी या दाल। खाने की मात्रा आप अपनी भूंख के अनुसार ले सकते हैं लेकिन एक बात बहुत ध्यान देने वाली ये है कि आपको सबसे पहले पहली प्लेट पूरी खत्म करनी है और उसके बाद ही दूसरी प्लेट खाना शुरू करें।

अगर पहली प्लेट खाने के बाद पेट भर जाये तो दूसरी प्लेट न खाएं। लेकिन सबसे पहले पहली प्लेट ही खत्म करें। शुरआत में ऐसा हो सकता है कि आपका पेट जल्दी भर जाए लेकिन बाद में आप दोनों प्लेट बड़ी आसानी से खाना शुरू कर देंगे।


दूसरी प्लेट में जो भी खाना हो वो घर पर बना हुआ हो तो बहुत अच्छा है और कोशिश करें खाने में पड़ने वाले साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें और सब्जी को बनाते समय तेल का बहुत कम प्रयोग करें।

जब आप DIP Diet Plan को अपनी life का हिस्सा बनाते है तो आपको कोई भी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नही है। इसके लिए आपको रात के खाने में कुछ भी अलग बनाने की जरूरत नही है। जैसे कि सूप, दलिया या कुछ और।

इसमें भी आपको 2 थाली वाला तरीका ही फ़ॉलो करना है। सबसे पहले सलाद वाली प्लेट को पूरा खत्म करना है उसके बाद दूसरे प्लेट में आप घर में बनने वाले भोजन जैसे- दाल चावल, सब्जी, रोटी, ले सकते है।

Weight Loss के लिए सबसे फायदेमंद

अगर आप भी अपने weight को आसानी से कम करना चाहते है तो DIP Diet आपके लिए एक बेहतर ऑप्सन है इससे न सिर्फ आपका वजन कुछ ही दिनों में कम हो जाता है बल्कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी या विटामिन्स की कोई कमी भी नही होती है DIP Diet weight loss के लिए सब से सस्ता diet plan है।

High Blood Pressure को कंट्रोल करता है

एक अध्ययन के मुताबिक DIP Diet बच्चों और वयस्कों दोनों उम्र के लोगों में High Blood Pressure को रोकने में मददगार है।

Blood Sugar को कम करता है

यह Diabities के मरीजों के लिए बहुत कारगर है। DIP Diet Plan से शुगर बिल्कुल नहीं बढ़ता, जबकि नॉर्मल डाइट से तमाम सावधानियों के बाद भी शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया हो, उन्हें तुरंत DIP Diet लेना चाहिए। एक अध्ययन के मुताविक यह बात सामने आई है कि इससे Blood Sugar कंट्रोल हो जाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों के लिए भी DIP Diet Plan बहुत ही फायदेमंद है। फलों और सब्जियों से हमे नेचुरल Calcium और Vitamins हमारे शरीर को भरपूर मात्रा मिलता है। जिससे गठिया, सूजन और हड्डियों का भंगुर होना जैसी बहुत सी समस्याएं नही होती है।

DIP Diet Plan In hindi को जब आप फ़ॉलो करते ही तो आपको नीचे बताई गयी इन चीजों को खाने से परहेज करना है जिससे आपको DIP Diet Plan का पूरा फायदा मिल सके।

जानवरों से आने वाली कोई भी चीज जैसे- दूध, दही, मक्खन, पनीर, घी, मांस, मछली, अंडे आदि।

किसी भी तरह के मल्टीविटामिन टॉनिक / कैप्सूल

फैक्ट्रियों से आने वाली सभी तरह के पैकेट बंद चीजे जैसे- नमकीन, चिप्स, कोल्ड्रिंक, आदि और इसके साथ ही बाहर के सभी तरह के जंक फ़ूड को खाने से परहेज करना है।

कोशिस करें हर दिन कम से कम 20 से 30 मिनट सुबह की धुप लें।

         !!   Rajivkamal. Com  !!


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

The Magic of 3D Pens

Pav Bhaji Recipe

Hempz Body Lotion